Posted in

एक ऐसा app जिस पर chat करने के साथ कमाई भी कर सकेंगे

एक ऐसा app जिस पर chat करने के साथ
कमाई भी कर सकेंगे।
जी हां दोस्तों

मैसेजिंग के साथ कमाई भी कराएगा Sagoon एप

सोशल नेटवर्किंग मोबाइल एप का इस्तेमाल करके अपने दोस्तों या परिजनों से जुड़े रहना हर कोई चाहता है। लेकिन प्रत्येक सोशल नेटवर्किंग एप की अपनी सीमाएं होती हैं। मगर मंगलवार को  ‘सगुन’ एप लॉन्च किया गया है, जो पारस्परिक संपर्क का विकल्प उपलब्ध कराया है। इसके अलावा यूजर को कमाई का मौका भी देता है। 
सोशल स्टार्टअप ‘सगुन’ ने कहा कि नया एप परिजनों, मित्रों और सहकर्मियों के बीच घनिष्ठता लाने में मदद करता है और जब वे आपस में घुलते मिलते हैं, तो कमाते भी हैं। यह फीचर इसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग करता है। 
एप के लॉन्च की घोषणा के साथ ही, ‘सगुन’ ने डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये कंपनी के तीसरे दौर की फंडिंग में निवेश करने हेतु भारतीय उपभोक्ताओं को आमंत्रित किया है। 
‘सगुन’ के संस्थापक और आर्किटेक्ट गोविंद गिरी ने कहा, वह ‘सगुन’ एप की घोषणा कर रोमांचित हैं। हमने गौर किया है कि मौजूदा सोशल प्लेटफॉम वैश्विक यूजर्स की जरूरतें पूरी नहीं कर पाते और हमें पूरा भरोसा है कि इस शून्य को भरने में ‘सगुन’ मदद करेगा।’ गिरी ने कहा, ‘हमारे सोशल एप इस तरह से तैयार किए गए हैं कि ये यूजर्स के रोजमर्रा के जीवन में कुछ न कुछ जोड़ते हैं। यूजर्स ‘सगुन’ परिवार का एक सदस्य है। कंपनी जो कुछ कमाएगी, उसका लाभांश उन्हें मिलेगा। हम सोशल स्मार्टकार्ड लॉन्च करने की भी योजना बना रहे हैं, जो यूजर्स की खरीदारी व उपहार देने संबंधी जरूरतें पूरी करेगा और ये सब करते वक्त वह वित्तीय पुरस्कार भी प्राप्त करेंगे।
सगुन की मुख्य विशेषताओं  
माई डे – इस मंच पर अपनी समय-सारणी, कार्य करने की सूची और उनको बार-बार याद दिलाने की व्यवस्था कर आप अपनी उत्पादकता बढ़ा सकते हैं और अपने जीवन को सरल बना सकते हैं। इन गतिविधियों को अपने मित्रों से साझा कर मिलने का समय निर्धारत करें।
मूड टॉक – मूड टॉक एक चैट फीचर है, जो यूजर्स को शब्दों के बदले ‘मूड’ यानी कि ‘मिजाज’ से संवाद की अनुमति देता है। यह उस समय आप कैसा महसूस कर रहे है, इसकी अभिव्यक्ति करने की सुविधा देगी। यूजर पहले से ही तैयार मूड लगा सकते हैं, जैसे कि खुशी, दुख, बीमार, वगैरह और 24 घंटे बाद तय मूड खुद-ब-खुद हट जाएगा।
सीबेट – सीबेट यानी कि गोपनीयता, जो यूजर्स को विभिन्न विचारों और समुदायों के अंदर गोपनीयता बनाए रखते हुए सीखने, ढूंढऩे और अनुभव प्राप्त करने की अनुमति देती है। यूजर अपने राज सार्वजनिक कर सकते हैं, लोगों से सलाह भी पा सकते हैं, लेकिन कोई उन्हें पकड़ नहीं पाएगा। यहां तक कि वे एक-दूसरे को गोपनीय संदेश भी भेज सकते हैं, जो पढ़ने के बाद मिट जाएगा।
Sagoon is now available on play store

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *