Posted in

24 घंटे में जानें सबसे तेज कब आता है मोबाइल इंटरनेट

24 घंटे में जानें सबसे तेज कब आता है मोबाइल इंटरनेट


ई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत में रात के समय 4G डाउनलोड स्पीड 4.5 गुना ज्यादा रहती है। इस बात की जानकारी इंटरनेट स्पीड ट्रैक करने वाली कंपनी OpenSignal ने दी है। कंपनी ने कहा है कि यह आंकड़ा उसने 20 बड़े भारतीय शहरों की 4G डाउनलोड स्पीड पर किए गए सर्वे के आधार पर सामने आया है। सुबह 4 बजे इन 20 शहरों में औसत डाउनलोड स्पीड 16.8Mbps तक होती है। यह दैनिक औसत 6.5Mbps काफी ज्यादा है। इस डाटा के मुताबिक, रात में 10 बजे यूजर्स को कम इंटरनेट स्पीड मिलती है। इस समय इंटरनेट पर काफी कंजेशन रहता है।

पढ़ें OpenSignal की रिसर्च की डिटेल्स:
OpenSignal की रिसर्च के मुताबिक, भारतीय यूजर्स दिन के अलग-अलग समय पर अलग-अलग स्पीड का अनुभव कर रहे हैं। लेकिन जिस समय इंटरनेट पर कंजेशन रहता है उस समय दैनिक औसत LTE डाउनलोड स्पीड 2.8Mbps तक गिर जाती है। अगर अलग-अलग शहरों की बात की जाए तो नवी मुंबई में औसत LTE डाउनलोड स्पीड 8.1Mbps तक होती है। वहीं, इलाहबाद में 4.0Mbps होती है। वहीं, अगर इलाहबाद की न्यूनतम स्पीड की बात की जाए तो यह 2Mbps तक होती है। इंदौर की बात करें तो यहां 21.6Mbps की अधिकतम इंटरनेट 4G डाइलोड स्पीड होती है।
रात 10 बजे न्यूतम तो सुबह 4 बजे अधिकतम होती है 4G डाउनलोड स्पीड:
OpenSignal के मुताबिक, सभी शहरों में डाउनलोड स्पीड के साथ एक समान ट्रेंड दिखाई देती है। यह दिन में कम हो जाती है और देर रात 10 बजे सबसे कम स्पीड तक पहुंच जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी समय सबसे ज्यादा यूजर्स इंटरनेट पर वीडियो देखना या सोशल मीडियो ब्राउज आदि जैसे काम करते हैं। वहीं, सुबह 4 बजे ज्यादातर लोग सो रहे होते हैं। इसी के चलते इस समय 4G डाउनलोड स्पीड सबसे ज्यादा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *