Samsung Days सेल: Galaxy S8 से Galaxy On8 तक मिल रहा 33900 रुपये तक का डिस्काउंट
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर Samsung days सेल का आयोजन किया गया है। इस दौरान सैमसंग स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा। यह सेल 24 जनवरी से शुरू हो गई है और 27 जनवरी तक चलेगी। इसमें बजट और प्रीमियम स्मार्टफोन्स को कम कीमत मे खरीदा जा सकेगा। यहां हम आपको सैमसंग स्मार्टफोन्स पर चल रहे डिस्काउंट्स की जानकारी देने जा रहे हैं।
Flipkart Samsung days सेल:
Samsung Galaxy On6: इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,490 रुपये के बजाय 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन पर 5,500 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। साथ ही 9,450 रुपये का एक्सचेंज ऑफर भी मौजूद है। अगर ग्राहक पूरी एक्सचेंज वैल्यू लेने में कामयाब हो जाते हैं तो यह फोन आप 540 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा फोन को नो कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy On8: इस फोन को 7,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन की MRP 19,990 रुपये है। इस फोन को 12,600 रुपये के एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज के बाद फोन को 390 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे नो कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीदा जा सकता है। कुल मिलाकर इस फोन पर 33,900 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
follow My Technistan
