Posted in

सलमान खान को हुई 5 साल की जेल।

Salman Khan

काला हिरण शिकार मामले में सजा सुनाए जाने के बाद भी सलमान खान दबंग अंदाज में दिखे। कोर्ट से निकलकर पुलिस की जीप में बैठकर  जेल में दाखिल होने तक, सलमान खान की चाल-ढाल को देख ऐसा नही लग रहा था कि पांच साल जेल में गुजरने की सजा मिलने के बाद भी उन्हें कोई परेशानी है। वह शांत जरूर थे, मगर चेहरे पर शिकन ना थी। वहीं, जेल के अंदर से जो तस्वीरें लीक हुई हैं, वे कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

सलमान खान जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदी नंबर 106 बन गए हैं और उन्हें जेल के वार्ड नंबर 2 में रखा गया है। जोधपुर डीआईजी (जेल) विक्रम सिंह ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सलमान खान का मेडिकल टेस्ट किया गया और उन्हें कोई मेडिकल समस्या नहीं है। उन्होंने कोई मांग नहीं की है। हम उन्हें कल जेल की वर्दी देंगे। सलमान को आसाराम से अलग चार स्तरीय सुरक्षा में रखा गया है। शुक्रवार को सलमान के रिश्तेदार उन्हें मिलेंगे।
salman khan

सलमान खान जिस तरह जेल में रौब से कुर्सी पर बैठे हैं, उसे देख ऐसा लग नहीं रहा कि वह कैदी हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसी के साथ जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह के दावों पर भी सवाल उठने लगे हैं। जोधपुर सेंट्रल जेल के डीआईजी विक्रम सिंह ने कहा था कि जेल में सलमान के साथ आम कैदी की तरह बर्ताव किया जाएगा। उन्होंने खासतौर पर कहा कि जेल के टॉयलेट ऐसे हैं कि सलमान को उन्हें यूज करने में परेशानी नहीं होनी चाहिए। अभिनेता को जेल की वर्दी पहननी होगी और कम से कम यह रात तो जेल में ही गुजारना पड़ेगी।
Salman Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *