Posted in

6000 ₹ तक cashback

एप्पल आईफोन एक्स (iphone X): आईफोन एक्स के 64जीबी और 256 जीबी वाले फोन पर पेटीएम(Paytm) 4000 रुपए का कैशबैक ऑफर दे रहा है। आईफोन एक्स 256 जीबी फोन की कीमत 1,01,498 रुपए है, जबकि पेटीएम पर ये कैशबैक के बाद 97,498 रुपए में मिल रहा है। वहीं आईफोन एक्स 64 जीबी फोन की कीमत 88,698 रुपए है, जो पेटीएम पर 84,698 रुपए में मिल रहा है। इसके लिए आपको पेटीएम पर A4K प्रोमोकोड डालना होगा। इस ऑफर को एक बार में एक ही यूजर इस्तेमाल कर सकता है।
आईफोन 7, आईफोन 7 प्लस: 2016 के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर 6,000 रुपए तक का कैशबैक मिल रहा है। आईफोन 7 256जीबी फोन की रिटेलिंग कीमत 57,690 रुपए है, जबकि अमेजन पर इसकी कीमत 51,690 रुपए है। फोन पर 6,000 रुपए का कैशबैक पाने के लिए आपको A6K प्रोमोकोड डालना होगा। वहीं आईफोन 7 प्लस 32 जीबी की कीमत 51,605 रुपए है, जबकि अमेजन पर 5,500 रुपए के कैशबैक के बाद फोन की कीमत 51,604 रुपए है। कैशबैक के लिए आपको MOB5500 कोड डालना होगा।
मोटो G5S Plus: मोटो जी5एस प्लस पर पेटीएम 10% का कैशबैक दे रहा है। इसके लिए आपको MOB10 कोड अप्लाई करना होगा। फोन का पेमेंट प्रीपेड होगा और ये ऑफर एक यूजर सिर्फ 3 बार ही इस्तमाल कर पाएगा।
वीवो V7+: पेटीएम वीवो वी7 प्लस पर 1,100 रुपए का कैशबैक दे रहा है। फोन की रिटेल कीमत 21,990 रुपए है, जो कैशबैक के बाद पेटीएम पर आपको 20,890 रुपए में पड़ेगी। ध्यान रहे कि कैशबैक प्रीपेड है, जो सामान के शिप होने के 24 घंटे बाद यूजर के अकाउंट में क्रेडिट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *