Posted in

Online Shopping Scam: एक क्लिक करते ही गंवाए ₹ 2.5 लाख, भूलकर भी न करें ये गलती

Online Shopping Scam: एक क्लिक करते ही गंवाए ₹ 2.5 लाख, भूलकर भी न करें ये गलती

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। भारत जितनी तेजी से डिजिटल इंडिया की तरफ बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से फिशिंग, ऑनलाइन फ्रॉड आदि की मामले भी बढ़ रहे हैं। पिछले काफी समय से ऐसे कई मामले दर्ज किए जा रहे हैं जिसमें लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुए हैं। इसके चलते RBI ने मालवेयर को लेकर कुछ निर्देश भी जारी किए हैं। अब एक नया मामला सामने आया है जिसमें नई दिल्ली के एक बिजनेसमैन के अकाउंट से 2.5 लाख रुपये चुरा लिए गए। हैकर्स ने ऐसा उसका मोबाइल हैक कर किया। इस तरह के मामले देश में इससे पहले भी देखे जा चुके हैं। यह मालवेयर यूजर के फोन में एक टेक्टस मैसेज द्वारा इंस्टॉल हो जाता है।

जानें पूरा मामला:
कारोबारी अपने ऑफिस के लिए फर्नीचर खरीदना चाहता था जिसके लिए वो ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फर्नीचर तलाश रहा था। इस दौरान उसे एक अच्छी डील मिली। इसके लिए उसने सेलर का नंबर लेकर उसे कॉन्टेक्ट किया। सेलर ने खुद को रिटायर्ड डिफेंस अधिकारी बताया। यह फ्रॉड सेलर था। यह दूसरे के मुकाबले काफी अच्छी डील दे रहा था। कम कीमत के चलते कारोबारी फर्नीचर खरीदने के लिए तैयार हो गया। इसके लिए सेलर ने पहले पेमेंट मांगी। डील कन्फर्म होने के बाद कारोबारी के फोन पर एक मैसेज आया। इसमें एड यूपीआई मनी, सक्सेसफुल मनी ट्रांसफर जैसे विकल्प के साथ एक वेबसाइट का लिंक दिया गया था। इस पर क्लिक करते ही फ्रॉड सेलर को कारोबारी के फोन का रिमोट एक्सेस मिल गया। आपको बता दें कि हैकर ने मैसेज में जो भेजा था उसे शॉर्ट किया गया था। यह एक डिकॉय मैसेज था।
अगर आपको कभी इस तरह की डील मिलती है तो उसकी पूरी सच्चाई जानें कि वो डील कौन दे रहा आदि। किसी भी मैसेज पर दिए गए लिंक पर क्लिक न करें, जब तक आपको उसके बारे में अच्छे न पता हो। किसी को भी अपनी बैंकिंग डिटेल्स की जानकारी न दें। वहीं, अगर कभी आपको किसी ई-कॉमर्स कंपनी की तरफ से कोई मैसेज आता है जिसमें लिंक मौजूद है तो उस पर कभी क्लिक न करें।
यह भी पढ़ें:click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *