स्पाइडर मैन का टीज़र: ख़ास मिशन पर है इस बार पीटर पार्कर, जबरदस्त एक्शन दिखायेगा
मुंबई। स्पाइडर मैन की फिल्में लोगों खासकर बच्चों को काफ़ी पसंद आती हैं। इसी सीरीज़ की फिल्म स्पाइडर-मैन: होमकमिंग पिछले साल आई थी और अब उसका सीक्वल स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम इस साल पांच जुलाई को रिलीज़ होने वाला है।
फिल्म का टीज़र जारी कर दिया गया है l टॉम हॉलेंड इस फिल्म में पीटर पार्कर वाला किरदार निभाते हैं इस बार वो अपने घर से दूर जा कर एक एक ख़ास मिशन में शामिल होंगे और अपने हैरतअंगेज कारनामे दिखायेंगे। फिल्म के टीज़र में दिखाया गया है कि पीटर पार्कर अपने सहपाठी के साथ यूरोप की ट्रिप पर गया है और वह एक साधारण युवक की तरह नजर आना चाहता है लेकिन ऐसा तब तक नहीं हो पाता जब तक निक फ्यूरी( सैमुअल जैक्सन उससे संपर्क करता है, वह उसे यूरोप में एक ख़ास मिशन के बारे में बताता है l इस टीज़र में आयरन मैन भी नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन होने हैं। जॉन वाट्स ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म का हिंदी टीज़र आप यहां देख सकते हैं –
