UPTET 2021 Cancelled:
उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नंवबर को आयोजित हो रही UPTET परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है. परीक्षा का प्रश्नपत्र वॉट्सऐप पर लीक हुआ है
TET Paper Leak मामले पर आया CM योगी का बड़ा रिएक्शन, जानिए वह क्या कुछ बोले
उत्तर प्रदेश में आज (रविवार) यानी 28 नवंबर को आयोजित हो रही UPTET परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई है. अब इस पर स्टेट के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कड़ा रुख अपनाने का इशारा दिया है. सीएम योगी ने आधिकारियों को आदेश जारी किया है कि पेपर लीक करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट (Gangster ACT) के तहत कार्रवाई करे. वहीं, सीएम योगी ने अधिकारियों को ये भी हुक्म दिया है कि अगले 1 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा करने की तैयारी करें. हालांकि परीक्षार्थियों से अब दोबारा फीस नहीं ली जाएगी.
सीएम योगी ने कहा, ‘हमारे नौजवान बहनों-भाइयों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा. आप सबको हुई असुविधा के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा जरूर मिलेगी. आपकी सरकार शुचितापूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्पित है.
दरअसल, आज सुबह जैसे ही UPTET परीक्षा केन्द्र पर शुरू हुई, इसके अगले 20 मिनट बाद केन्द्र व्यवस्थापक तहसीलदार ने सभी कमरों में परीक्षा निरस्त होने की सूचना दी. ये फैसला UPTET 2021 के एग्जाम पेपर के लीक होने की खबर आने के बाद लिया गया
