Posted in

WhatsApp पर आने वाले वीडियोज और फोटोज को इन आसान तरीकों से करें कंट्रोल

WhatsApp पर आने वाले वीडियोज और फोटोज को इन आसान तरीकों से करें कंट्रोल

WhatsApp पर आने वाले वीडियोज और फोटोज को इन आसान तरीकों से करें कंट्रोल

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। आज के समय स्मार्टफोन यूजर्स WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। किसी को कोई जानकारी देनी होती है तो हम कहते हैं “मैं तूम्हें WhatsApp कर दूंगा”। ये परंपरा सी बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जितना ज्यादा WhatsApp इस्तेमाल करते हैं उतनी ही आपके फोन की स्टोरेज भी खत्म होती जाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि WhatsApp पर फोटोज, वीडियोज, डॉक्यूमेंट्स और मैसेजेज सेव रहते हैं जिन्हें हम डिलीट नहीं करते। इससे फोन की स्टोरेज भर जाती है। स्टोरेज भरने से कई बार स्मार्टफोन हैंग होने लगता है।


WhatsApp वीडियोज और फोटोज को खुद करता है डाउनलोड:
WhatsApp बाय डिफॉल्ट अपने आप ही वो सभी फोटोज और वीडियोज को डाउनलोड कर लेता है जो आपकी चैट पर आती है। हालांकि, आप इसे खुद से कंट्रोल कर सकते हैं। यहां हम आपको ऐसा तरीका बता रहे हैं जिससे आप इन वीडियोज और फोटोज को बिना आपकी परमीशन के डाउनलोड होने से रोक सकते हैं।
एंड्रॉइड यूजर्स इस तरह करें मीडिया कंट्रोल:
सबसे पहले WhatsApp पर जएं। यहां टॉप राइट कॉर्नर में दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें। इसके बाद सेटिंग्स पर टैप करें। अब चैट्स पर जाएं और मीडिया विजिबिलिटी पर टैप करें। यहां से आप इसे ऑफ कर सकते हैं। इसके बाद कोई भी वीडियो और फोटो आपकी मर्जी के बिना डाउनलोड नहीं हो पाएगी। आपको जो फोटो और वीडियो देखना चाहते हैं उन्हें खुद डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *