Xiaomi Mi Mix 3 5G और Mi 9 को MWC 2019 में किया जा सकता है पेश, कंपनी ने भेजे इनवाइट
नई दिल्ली (टेक डेस्क)। Mobile World Congress 2019 (MWC) में स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने बेस्ट प्रोडक्टस पेश करती हैं। इस दौरान कई नई तकनीक भी पेश की जाती हैं। अगर दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung की बात करें तो इस दौरान Galaxy S10, Galaxy S10 Lite, Galaxy S10+, Galaxy Fold और 5G Samsung Galaxy S10 X को लॉन्च करने की तैयारी में है। अब चीन की कंपनी Xiaomi ने भी इस रेस में हिस्सा लेने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने MWC 2019 के लिए मीडिया इनवाइट भी भेज दिए हैं। Xiaomi का यह इवेंट 24 फरवरी को होगा।
रिपोर्ट्स की मानें तो MWC इवेंट में Xiaomi अपने 5G स्मार्टफोन Mi Mix 3 को पेश करेगा। इस फोन के ओरिजनल वेरिएंट की बात करें तो इसे पिछले वर्ष तीन में स्लाइडर कैमरा के साथ पेश किया गया था। इसके बाद कंपनी ने बताया था कि वो Mi Mix 3 के 5G वर्जन पर भी काम कर रहा है। अब कंपनी इस फोन को आखिरकार लॉन्च कर सकती है। इस फोन के अलावा Mi 9 भी लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि कंपनी का इस इवेंट के लिए और क्या प्लान हैं। लेकिन कंपनी इस दौरान Mi Mix 3 5G और Mi 9 को लॉन्च करने की पूरी तैयारी में है।
